फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चौधर की चाह में किसान और उद्यमियों में चुनावी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह दुकानदार, पेंशनभोगी, तीन वकील, मजदूर, दो गृहिणी, विद्यार्थी और कर्मचारी भी चुनाव में आजमा रहे किस्मत
विज्ञापन


- ज्यादातर सीटों पर भाजपा-कांग्रेस ने उद्यमी, इनेलो-जजपा ने किसान, आप ने पेंशनरों पर खेला दांव



गगन तलवार

करनाल। हरियाणा विधानसभा के चुनाव में चौधर की चाह में इस बार जिले के पांचों सीटों पर ज्यादातर टक्कर किसान और उद्यमियों में देखने को मिलेगी। क्योंकि ज्यादातर प्रत्याशी इसी से जुड़े हैं। वहीं राजनीतिक दलों ने भी ज्यादातर टिकट इसी वर्ग के नेताओं को दिए हैं। अब कौन किस पर भारी पड़ता है, यह खुलासा तो आठ अक्तूबर को जारी होने वाले परिणाम से ही पता चलेगा।

प्रत्याशियों के कामकाज के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार पांचों सीटों पर 16 प्रत्याशी किसान, 15 उद्यमी या व्यवसायी, छह दुकानदार, छह पेंशनभोगी, तीन वकील, तीन मजदूर, दो गृहिणी, दो विद्यार्थी, एक डॉक्टर और कर्मचारी भी हरियाणा विधानसभा जाने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। राजनीतिक दलों में देखें तो ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने उद्यमियों को उतारा है। इसी तरह इनेलो-बसपा गठबंधन और जजपा ने ज्यादातर टिकट किसानों को दिए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने उद्यमी, किसान के अलावा पेंशनर और नौकरी पेशा नेता को मैदान में उतारा है। इसके अलावा प्रदेश दल से या निर्दलीय दूध डेयरी व सीएचसी संचालक, मजदूर, गृहिणी और विद्यार्थी भी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन




-

किस क्षेत्र के कितने प्रत्याशी

प्रोफेशन
प्रत्याशी

किसान
16

उद्यमी
15

दुकानदार
06

पेंशनभोगी
06

वकील
03

मजदूर
03

गृहिणी
02

विद्यार्थी
02

डॉक्टर
01

नौकरी
01





किस प्रत्याशी का क्या कामकाज

- किसान : करनाल से इनेलो के सुरजीत सिंह, असंध से बीबीपी के प्रेमचंद, निर्दलीय जयपाल पुनिया, प्रदीप, रामफल, जिलेराम शर्मा, घरौंडा से भाजपा के हरविंद्र कल्याण, जजपा के राजपाल, भूपेंद्र सिंह, इंद्री में भाजपा के रामकुमार कश्यप, कांग्रेस के राकेश कांबोज, आप के हवा सिंह, बीएससीपी के संजय कुमार, जजपा के कुलदीप सिंह, नीलोखेड़ी से इनेलो के बलवान सिंह,

- व्यवसायी/उद्यमी : करनाल से भाजपा के जगमोहन आनंद, कांग्रेस की सुमिता सिंह, आप के सुनील बिंदल, जजपा के जितेंद्र कुमार, निर्दलीय विरेंद्र चावला, असंध से भाजपा के योगेंद्र राणा, कांग्रेस के शमशेर गोगी, बसपा के गोपाल सिंह, आप के अमनदीप जुंडला, एनसीपी के वीरेंद्र मराठा, जनसेवक क्रांति के विक्की, बसपा के कृष्ण सिंह, नीलोखेड़ी से भाजपा के भगवानदास कबीरपंथी, दयाल सिंह, राजीव कुमार।

- एडवोकेट : करनाल से आरजीडी के प्रदीप सैनी, असंध से निर्दलीय सोनिया बोहत, घरौंडा से कांग्रेस के वीरेंद्र राठौर।

- दुकानदार/पेशा : करनाल से अकाली दल के हरदीप सिंह (फोटो स्टूडियो), निर्दलीय कमल (सीएससी), अकाली दल के हरजीत सिंह (दूध डेयरी), घरौंडा के प्रदीप कुमार (दाखिला सलाहकार), इंद्री में बसपा के सुरेंद्र कुमार, नीलोखेड़ी से आरजीडी के दीपक कुमार (दुकानदार)।
विज्ञापन


- पेंशनर/समाजसेवी : करनाल से निर्दलीय यश देव गोयल, नीलोखेड़ी से कांग्रेस के धर्मपाल गोंदर, आप के अमर सिंह, नीलोखेड़ी से वेदप्रकाश, राजकुमार (पूर्व विधायक), सुभाष चंद।

- विद्यार्थी : नीलोखेड़ी से आरजेपी के गौरव बख्शी, सरिता।

- नौकरी : घरौंडा से आप के जयपाल शर्मा।

- गृहिणी : असंध से निर्दलीय रेखा, नीलोखेड़ी से सुंदरी।

- लेबर : असंध से निर्दलीय बलजीत सिंह, नीलोखेड़ी से एएसपी के कर्म सिंह, नवीन कुमार।

- डॉक्टर : करनाल से निर्दलीय नीरू सैनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें