फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनाज मंडी में प्रधान पद का चुनाव 26 को

Sun, 22 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। नई अनाज मंडी में वर्ष 2026-27 के लिए प्रधान पद के चुनाव के लिए आढ़तियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधान पद का चुनाव 26 मार्च को कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष हैप्पी पसरिचा ने की। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार डॉ. सुखबीर संधू, जय भगवान गोयल और राजेंद्र जैन ने अपनी दावेदारी पेश की है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च है। चुनाव प्रक्रिया 26 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न होगी। इसमें केवल अधिकृत आढ़ती ही मतदान कर सकेंगे। चुनाव की निष्पक्षता के लिए निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें