फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 35 देशों वाले वैश्विक मंच का नेतृत्व करेगा चुनाव आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (आइडिया) की अध्यक्षता करेंगे। आयुक्त 3 दिसंबर को स्वीडन के स्टॉकहोम में होने वाली इंटरनेशनल आइडिया के सदस्य देशों की परिषद की बैठक में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। वर्ष 2026 के दौरान वे परिषद की सभी बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 1995 में स्थापित इंटरनेशनल आइडिया एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो विश्वभर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए कार्यरत है। वर्तमान में इसके 35 सदस्य देश हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें