करनाल। 12 दिन पहले हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुई 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में 26 फरवरी को ही मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गांव दहा जागीर निवासी मनीष ने बताया कि 25 फरवरी को उसकी दादी शकुंतला देवी पक्के पुल की तरफ नहर पर लकड़ी लेने गई थी। दोपहर दो बजे उसे सूचना मिली थी कि उसकी दादी को हरियाणा रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। जहां उसकी दादी कई दिनों से कोमा में थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।