फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुढ़ापा पेंशन में कटौती पर बुजुर्गों में रोष

Mon, 02 Feb 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। राज्य सरकार की ओर से बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के विरोध में क्षेत्र के बुजुर्गों में रोष है। रविवार को रोड़ी साहिब गुरुद्वारा में बुजुर्गों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता किसान नेता कुलदीप सिंह बब्बर ने की। बैठक के दौरान बुजुर्गों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलदीप बब्बर ने आरोप लगाया कि सरकार परिवार की वार्षिक आय को आधार बनाकर बुजुर्गों का सहारा सम्मान भत्ता छीनने का काम कर रही है। बुजुर्गों ने चेतावनी दी कि यदि पेंशन बहाल नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में मांगा सिंह, जगतार सिंह, सिंद्र सिंह, जोगा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें