करनाल/घरौंडा। रेलवे फाटक के नजदीक शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय रमेश कुमार की मौत हो गई। वह अनोखा कॉलोनी के निवासी थे। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। उनके अनुसार रमेश लंबे समय से बीमार और मानसिक रूप से परेशान थे। भाई संतलाल ने बताया कि परिवार के सदस्य धार्मिक फेरी के काम से बाहर गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे खूनी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। जीआरपी ने शव पानीपत के मोर्चरी हाउस में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो