संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गांव जुंडला के बस स्टाप मार्केट में 60 वर्षीय साइकिल सवार हरिकिशन को एक कार ने टक्कर मार दी थी। मंगलवार को यह हादसा हुआ था। राहगीरों की मदद से उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बुधवार देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे बृजभूषण की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेचना अधिकारी आन्नंद प्रकाश ने बताया कि हरिकिशन जुंडला मार्केट में चौकीदार का काम करता था। मंगलवार को जब वह साइकिल पर सवार होकर बाजार में आया तो तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी।