पुलिस की गिरफ्त में लाखों रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी। प्रवक्ता
करनाल। आर्यन हत्याकांड में सीआईए-1 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैलाश पार्ट-2, अल्फा सिटी निवासी हरदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उधम सिंह चौक से काबू किया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। ब्यूरो