फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी भेजने के नाम पर दो के खिलाफ आठ लाख रुपये ठगने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़ित ने बेटे के लापता होने की भी बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बूढ़नपुर विरान निवासी लखविंद्र ने बताया कि उसका बेटा विक्रमजीत है। उसके दोस्त संदीप सिंह ने बेटे का संपर्क आरोपी हर सिमरत सिंह बाजवा निवासी डेरा बाबा नानक गांव वैरोंके, जिला गुरदासपुर (पंजाब) से कराया। संदीप व उसका चचेरा भाई हरविंद्र सिंह गांव जलाला विरान के रहने वाले हैं और फिलहाल डेनमार्क में रह रहे हैं। विक्रमजीत भी विदेश जाना चाहता था। नवंबर 2020 में उसे जर्मनी भिजवाने की बात हुई तो हर सिमरत ने दिलासा दी कि उसका पिता तहिंद्र सिंह तुर्की में रहते हैं और वह उसे तुर्की के रास्ते जर्मनी भिजवा देगा। इस काम के लिए उसने 15 लाख रुपये की मांग की। इसमें से आठ लाख रुपये उन्हें दे दिए। 27 नवंबर 2020 को विक्रमजीत को दुबई भेज दिया गया। इसके बाद उसे तुर्की भेज दिया गया। विक्रमजीत विवाहित है लेकिन अब उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि आरोपी ने विक्रमजीत को गायब कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें