मूनक। बस अड्डे के समीप अंडों से भरे कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रवि ने बताया कि उसका भाई जयकरण सुबह कुत्ताना गांव में गया था। उसे वहां से रुपये लेने थे। जब वह बाइक पर सवार होकर गांव में वापस लौट रहा था तो पीर के समीप एक गाड़ी असंध की तरफ से आई और उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसके भाई के दो बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। मूनक थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मृतक का शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। संवाद