छात्राओं को संबोधित करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ इरम हसन। प्रवक्ता
करनाल। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीजेएम डॉ. इरम हसन ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट के दुरुपयोग से बचने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और शिक्षा से भविष्य संवारने की प्रेरणा दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो