फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कैम्पेन थिंक बिफोर यू शेयर के अंतर्गत सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए गए। सीजेएम डाॅ. इरम हसन ने कहा कि शिविरों में पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर जन साधारण को साइबर क्राइम के बारे जानकारी दे रहे हैं। सोमवार को एमएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल, राजकीय उच्च विद्यालय बसघाड़ा, न्यू स्टार पब्लिक स्कूल बसताड़ा व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकाबाद में इंस्पेक्टर राजेश लता ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी और बाल विवाह जैसे मामलों को रिपोर्ट करने की बात कही और नशे व बाल विवाह में भागीदार न बनने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें