फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित युवाओं से बनता है सशक्त लोकतंत्र : डॉ. रामपाल

Thu, 13 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डीएवी पीजी काॅलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग ने वर्तमान राजनीतिक विज्ञान विषय की प्रसांगिकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की। प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. रामपाल सैनी ने पहले सत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक विज्ञान का अध्ययन विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में शिक्षित और विचारशील युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। दूसरे सत्र में राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. बलराम शर्मा और तीसरे सत्र में प्राध्यापिका डाॅ. मनीषा शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें