फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: समय पर पहचान से हीमोफीलिया का खतरा कम

विज्ञापन
हीमोफीलिया डे पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित करते हेमोफिलियाक्स
विज्ञापन
करनाल। हेमोफीलियाक्स वेलफेयर सोसाइटी की जिला इकाई ने नागरिक अस्पताल स्थित हीमोफीलिया केंद्र के सहयोग से मॉडल टाउन स्थित निजी होटल में विश्व हीमोफीलिया दिवस 2026 मनाया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र, पानीपत और कैथल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से मरीज, उनके परिजन, चिकित्सक व समाजसेवी शामिल हुए। इस वर्ष की थीम निदान देखभाल की पहली सीढ़ी के अनुरूप कार्यक्रम में जागरूकता और समय पर रोग पहचान पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि समय पर पहचान और उचित उपचार से रोगी सामान्य जीवन के करीब जीवन जी सकता है। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गगन दीप गुप्ता, डॉ. संजीव ग्रोवर, डॉ. संजय वर्मा, सोसाइटी के सचिव प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें