कर्ण कैनाल में वर्षो से बंद पड़ा फव्वारा। संवाद
करनाल। कर्ण कैनाल नाले के ऊपर बनी मार्केट शहर और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग यहां खरीदारी करने आते है। जब ये मार्केट बनी तो यहां म्यूजिकल लाइटों वाले फव्वारे चलते थे। लेकिन अब न तो फव्वारे चलते हैं और न ही संगीत सुनाई देता है। दुकानदार आकाश ने बताया कि लगभग 7 साल से कर्ण कैनाल के फव्वारे खराब हैं, अब तो इनके पाईप भी लोग उखाड़ ले गए। फव्वारों के तालाब में भारी मात्रा गंदगी भरी पड़ी है। संवाद