फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से भूसली गांव निवासी 75 वर्षीय आनंदी देवी की मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि रविवार को बुजुर्ग महिला आनंदी देवी पैसेंजर ट्रेन में बैठने के लिए लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के समीप से मिले आधार कार्ड पर लिखे गांव के नाम से सरपंच को फोन किया। गांव के सरपंच ने पुलिस को बताया कि मृतका का एक बेटा है, जो यूपी में रहता है, उससे संपर्क किया गया और उसे जानकारी दी गई। फिलहाल महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें