.कार को साइड रखती हायड्रा मशीन स्वयं
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेक्टर-6 के गुरुद्वारा के सामने सुबह 9 बजे तेज रफ्तार कार चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। रिक्शा चालक कुंजपुरा निवासी बाबू राम घायल हो गए। कुंजपुरा गांव निवासी जयपाल ने बताया कि वह कुंजपुरा की बसंती काॅलोनी निवासी बाबू राम के ई-रिक्शा में लहसुन लेकर करनाल की सब्जी मंडी में जा रहे थे। वह पहले मंडी में चले गए थे। ई-रिक्शा चालक पीछे आ रहा था। सेक्टर-6 के गुरुद्वारा के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी। ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाबू राम घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने उनको अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर 32,33 पुलिस थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद