फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की गई जान

Sat, 22 Feb 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

करनाल। घीड़ गांव के समीप एक ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। कुंजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बुढ़ा खेड़ा निवासी रामनिवास ने बताया कि वह दूध सप्लाई करने का काम करता है। उसके पिता सोमपाल भी उसके साथ यही काम करते थे। उसके पिता 18 फरवरी को सुबह करीब साढ़े पांच बजे ई रिक्शा में दूध, घी, लस्सी लेकर ई रिक्शा में सवार होकर गांव घीड़ जा रहे थे। ई-रिक्शा को उसके पिता चला रहे थे। मनका पैलेस के समीप पहुंचते ही उसके पिता की ई-रिक्शा को अज्ञात गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और उसके पिता को गंभीर चोट लग गई।
राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें