माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में एक आधुनिक ई-रिसोर्सेज लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस लैब का लाभ यहां डिजिटल शिक्षण और अनुसंधान संसाधनों को सुदृढ़ करने में मिलेगा। शोध क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा और आधुनिक शिक्षण अधोसंरचना के जरिये छात्र सफलता को प्रोत्साहित करना है। कुलपति ने पुस्तकालय सलाहकार समिति के पदाधिकारियों के साथ तीसरी बैठक की। बागवानी महाविद्यालय के डीन प्रो. रमेश गोयल, अनुसंधान निदेशक डॉ. धर्मपाल, सुरेश सैनी, प्रो. रंजन गुप्ता, डॉ. राजिंदर कुमार, प्रो. सुरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो