फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजकीय महाविद्यालय में लगाए डस्टबिन

Wed, 01 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को सेवा पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसमें प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार नागिया ने परिसर में झाड़ू लगा कर सफाई अभियान की शुरुआत की। साथ ही सभी विभागों में कचरे को समायोजित करने के लिए नीले व हरे रंग के डस्टबिन और शौचालय में पीले रंग के डस्टबिन लगाए गए। इसके बाद ज्ञानपुरा मंदिर तक सफाई जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर उपप्राचार्य गुरनाम सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार व सफाई कर्मचारी नरेश कुमार, ज्योति रानी और रोहित कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें