करनाल नई अनाज मंडी में रखी धान संवाद
घरौंडा। नई अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद धीमी है। किसान परेशान हैं। सरकारी एजेंसियां नमी ज्यादा बताकर धान नहीं खरीद रहीं। ऐसे में किसानों को धान मंडी में ही सुखाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अब तक करीब 3578 क्विंटल धान की खरीद सरकारी एजेंसियों ने की है। प्राइवेट एजेंसियों ने लगभग 2410 क्विंटल धान खरीदा है। शनिवार तक करीब 41 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंचा। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब डेढ़ लाख क्विंटल था। बाजार समिति सचिव सुनील कुमार ने किसानों से धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी लाने की अपील की है। संवाद