फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे में धुत कार चालक ने बग्गी काे मारी टक्कर, घोड़ी की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बीती रात बरात से लौट रहे सचदेवा बैंड की बग्गी को नशे में धुत एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी का पहिया निकल गया और घोड़ी की टांग टूट गई। गनीमत रही कि बग्गी चालक बाल-बाल बच गया। गाड़ी की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई जब सूचना पाकर टीम 112 मौके पर पहुंची तो नंबर प्लेट को कब्जे में ले लिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सचदेवा बैंड की बग्गी लेकर लौट रहे रामनगर निवासी दीपक सचदेवा ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे कर्ण लेक पर वह बरात की बुकिंग में गया था। वापसी में पश्चिमी बाईपास की तरफ से लौट रहा था। अचानक एक कार चालक ने बग्गी को टक्कर मारी। जिससे बग्गी के साथ-साथ घोड़ी की टांग टूट गई। दीपक ने बताया कि कार चालक नशे में धुत था और मौके से टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि गाड़ी के नंबर से चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें