फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ग्राम अफीम समेत नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

असंध थाना पुलिस के अनुसार 18 जनवरी की रात को उनकी टीम गांव खेड़ी सर्फली के बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि फतेहाबाद का रहने वाला अमर सिंह अफीम बेचने का काम करता है। वह इस समय निर्माणाधीन हाईवे के पास मौजूद है। सूचना मिलने पर उन्होंने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमर सिंह निवासी नहर कॉलोनी रतिया जिला फतेहाबाद का रहने वाला है। टीम को तलाशी के दौरान आरोपी के कोट की जेब में रखी पॉलिथीन से 500 ग्राम अफीम मिली। आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से राजस्थान के एक जिले से अफीम सस्ते दाम पर खरीदकर लाता है और असंध क्षेत्र में मंहगे दाम पर बेचता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला पंजाब में दर्ज है। इस मामले में आरोपी को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोपी इस मामले में फिलहाल सजा काट कर जेल से बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें