करनाल। कलवाहेड़ी गांव में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी को इंद्री थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ करेगी कि वह किस व्यक्ति से स्मैक लेकर आया था। पुलिस जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर उनकी टीम ने कलवाहेड़ी निवासी कृष्ण लाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 10.21 ग्राम स्मैक बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ पहले भी झगड़े व आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। संवाद