फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशा तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नशा तस्करी में शामिल दूसरे आरोपी गांव खेड़ी सर्फअली निवासी बलवंत को सीआईए वन की टीम ने खेड़ी सर्फअली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस टीम प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि 20 नवंबर को महिला आरोपी राजविंद्र सिंह उर्फ रज्जी को 14.350 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह खेड़ी सर्फअली निवासी बलवंत से नशे की यह खेप खरीदकर लाई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस नशे को मध्य प्रदेश से खरीद कर लाता था और यहां बेच देता था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें