फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बागवानी अफसरों, एफपीओ पर गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने कुंजपुरा थाने पहुंचकर एफपीओ के 11 निदेशकों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के पदाधिकारियों व किसानों ने बागवानी के अधिकारियों और एक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी पर किसानों की फर्जी आईडी का इस्तेमाल करते हुए लाखों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। बुधवार को किसानों ने कुंजपुरा थाना में पहुंचकर थाना प्रभारी को शिकायत दी और कंपनी के 11 निदेशकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
भाकियू सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि क्षेत्र की एक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) ने बागवानी विभाग करनाल के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों के नकली आईडी और हस्ताक्षर करके बागवानी विभाग से किसानों के नाम पर सब्सिडी और लोन का घोटाला किया है। कंपनी के निदेशकों ने लगभग 230 किसानों के साथ धोखा किया है। इनमें बड़ागांव, कुंजपुरा, मैनमती, दरड़, दलियानपुर, टीकरी, नेवल, कलवेहड़ी व कुंजपुरा के नजदीक कई गांवों के किसान शामिल हैं। बहादुर मेहला ने कहा कि आलू के कोल्ड स्टोर के लिए कंपनी के निदेशकों ने किसानों की फर्जी आइडी का इस्तेमाल कर बागवानी विभाग में सब्सिडी के लिए आवेदन कर दिया। लाखों रुपए की सब्सिडी कंपनी के खातों में आ भी गई। कंपनी ने फर्जीवाड़ा करके लोन भी ले लिया। बागवानी अधिकारियों की मिलीभगत के बिना ये घोटाला नहीं हो सकता। यह एक तरह से किसानों को फंसाने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम सरकार से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करवाई जाए। किसानों को न्याय न मिला तो सडक़ों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संजीव फूसगढ़, अनिल राणा, सोहन सिंह राणा, पूर्ण सांगवान सरपंच, जसबीर राणा, देवेंद्र भाटिया, सुशील कुमार राणा, देवंद्र नंबरदार दरड़, गुरमीत सिंह, विनोद कुमार, शिव कुमार, यशपाल व कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें