फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट लगने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। ट्रक पर तिरपाल ढकते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से चालक दीवार से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार गुल्लरपुर निवासी ट्रक चालक रकम सिंह अपने ट्रक को शिव मंदिर के पास सड़क के किनारे खड़ा करता था। रविवार को भी उसका ट्रक वहीं खड़ा था। ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। चालक जैसे ही ट्रक पर तिरपाल ढकने चढ़ा बारिश के कारण उसे हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया, जिससे वह नीचे दीवार पर गिरकर चोटिल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें