फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक और ट्रॉली के बीच में फंसने से चालक की मौत

Sat, 13 Jul 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी स्थित एक राइस मिल में ट्रक चालक की लापरवाही से दो व्यक्ति ट्रक व ट्रॉली के बीच में फंस गए। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। सूचना मिलने पर तरावड़ी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
आनंद विहार निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उसके पिता राजकुमार उर्फ राजू (40) घनश्याम ब्रदर्स राइस मिल मदनपुर में ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 20 वर्ष से चालक थे। पिता 11 जुलाई को ट्रैक्टर ट्राली में चावल लोड कर एसआर राइस मिल नडाना रोड तरावड़ी गए थे। रात को करीब 10 बजे उसके पिता एसआर राइस मिल में ट्राली से चावल के कट्टे उतरवाए और कांटे के समीप ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसके पिता राजकुमार और उनका साथी रोशन दोनों ही ट्रॉली का डाला बंद करे रहे थे। वहीं दूसरी ओर सोनीपत के गांव झरोठा निवासी मनोज ने अपने ट्रक को पीछे कर दिया। जिससे उसके पिता और रोशन दोनों ट्रक व ट्राली के बीच में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां उसके पिता को मृत घोषित कर दिया और रोशन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी तरावड़ी मुकेश ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें