करनाल। घरौंडा में एक ड्राइवर ने ट्रक के पार्ट चोरी कर लिए। आरोपी रास्ते में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में भोला कॉलोनी निवासी अमित पाल ने बताया कि उसने अपने ट्रक पर खुर्शीद आलम निवासी झारखंड ड्राइवर रखा था। जो कि उस ट्रक को कोहंड के समीप छोड़कर भाग गया। जब उसने ट्रक चेक किया तो करीब चार लाख रुपये के ट्रक के पार्ट गायब थे। संवाद