फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हिंदी सलाहकार समिति में हरियाणा से डॉ. वीरेंद्र हुए मनोनीत

Sun, 26 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के हिंदी सेवी एवं ग्रामीण विकास मामलों के अध्येता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान को भारत सरकार के रेल मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। रेल मंत्रालय ने समिति के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में गठित यह समिति आगामी तीन वर्षों के लिए कार्य करेगी। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान (नीलोखेड़ी) के निदेशक डॉ. चौहान वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के भी सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि इन समितियों में देशभर से ऐसे प्रतिष्ठित विद्वानों, लेखकों और हिंदी सेवियों को शामिल किया जाता है, जो हिंदी भाषा के संवर्धन, प्रसार और सरकारी कामकाज में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें