करनाल। जिले में बुधवार को डॉ. सतीश खट्टर को हरियाणा मेडिकल काउंसिल के नए प्रधान के रूप में नियुक्त किया गया। डॉ. सतीश ने कहा कि काउंसिल के प्रधान के रूप में वे चिकित्सकों व मरीजों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. सतीश लगभग साढ़े तीन दशकों से करनाल में बतौर एनास्थेटिस्ट कार्यरत हैं और सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाओं के बाद कई वर्षों से निजी तौर पर चिकित्सकीय सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. सतीश ने कहा कि सरकार की ओर से दी जी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएंगे। संवाद