श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल के सदस्य पंकिल गोयल के निवास पर श्री सालासर बालाजी धाम राजस्थान के
करनाल/निसिंग। श्री सालासर बालाजी धाम राजस्थान के मुख्य पुजारी डॉ. नरोत्तम के शहर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। सेक्टर-13 में श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल के सदस्य पंकिल गोयल के निवास पर श्रद्धालु डाॅ. नरोत्तम के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुजारी को 15 मई को करनाल में होने वाले श्री राधा जागरण का निमंत्रण कार्ड भेंट किया गया। समारोह सेक्टर-12 के हुडा मैदान में होगा। डाॅ. नरोत्तम ने सालासर बाला जी की कृपा के कई किस्से भक्तों के साथ साझा किए। पंकिल गोयल, रामपाल गोयल, विपुल गोयल, मोहन लोधी, अजय सैनी, पीयूष बंसल, सचिन गुप्ता, राजीव जैन आदि मौजूद रहे। संवाद