फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीलंका में हिंदी गौरव सम्मान से नवाजे गए डाॅ. अशोक

विज्ञापन
श्रीलंका में हिंदी गौरव सम्मान से नवाजे गए डा. अशोक भाटिया के साथ अति​थि। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित द्वितीय भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. अशोक भाटिया को हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारतीय उच्चायोग स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो. अंकुरण दत्ता ने भारत के 14 राज्यों से आए साहित्यकारों की उपस्थिति में दिया। सम्मेलन में उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि हिंदी वैश्विक संचार की भाषा बन रही है। श्रीलंका के विश्वविद्यालयों से लेकर स्कूल काॅलेजों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। डाॅ. अशोक ने सम्मान मिलने पर सम्मेलन के आयोजकों व भारत और श्रीलंका के महान साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें