फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करवा लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीयो फाइबर का इंटरनेट कनेक्शन ठीक करने के लिए एप डाउनलोड करा एक लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-7 निवासी टीके सहगल ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका कुंजपुरा रोड स्थित एक बैंक में खाता है। उसने घर पर जीयो फाइबर का इंटरनेट लगाया है। कुछ समय से उनके इंटरनेट की स्पीड काफी कम है। जिसके लिये उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। कुछ देर बाद कंपनी का कर्मचारी बताने वाले एक युवक का फोन आया। युवक ने घर पर मैकेनिक भेजने और इसके लिए पहले पांच रुपये की पेमेंट करने की बात कही। पेमेंट करने के लिए युवक ने उनसे ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा ली। इसके तुरंत बाद उनका फोन हैक हो गया। फोन दोबारा चालू किया तो तब तक उनके अकाउंट से दो बार में कुल एक लाख 80 हजार रुपये कट चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें