नीलोखेड़ी। गांव अंजनथली स्थित गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शैक्षणिक व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें स्वयंसेविकाओं ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं और बालिकाओं की शैक्षणिक, स्वास्थ्य संबंधी व आर्थिक स्थिति से संबंधित सर्वे किया। साथ ही छात्राओं ने शिविर स्थल ब्रह्मानंद आश्रम की साफ-सफाई भी की। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड की प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पिंकी कादियान के मार्गदर्शन में शिविर के संचालन में प्राध्यापिकाओं डॉ. आरती भटनागर, अंजूबाला, कोमल दीनदयाल, डॉ. सुलोचना, डिंपल पांचाल, डॉ. गीतिका, दलवीर कौर, अन्नू तूरन व कोमल ने सक्रिय सहयोग दिया। संवाद