करनाल। पुलिस विभाग की ओर से जिले में महिला निरीक्षक राजेश लता के नेतृत्व में काउंसलिंग सेल का गठन किया गया है जोकि प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज की छात्राओं और अन्य कामकाजी महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के बारे जागरूक कर रही हैं। करनाल पुलिस शुरूआत से ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राजकीय स्कूल काछवा करनाल में जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया। महिला निरीक्षक राजेश लता ने बताया कि आज के समय महिलाओं के विरुद्ध बहुत ज्यादा अपराध बढ़ रहा है। महिलाओं का शोषण उनके घर में भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि समय बदलने के साथ अब महिलाओं को भी जागरूक होना जरूरी है। टीम ने छात्राओं को बताया कि कई बार चुप रहकर हम भी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। संवाद