फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान को कुत्तों ने नोच डाला, मौत

Thu, 06 Apr 2017 11:48 PM IST
karnal
विज्ञापन
dead man - फोटो : bureau
विज्ञापन
खेतों में गेहूं की फसल देखने गए 68 वर्षीय किसान पर लावारिस कुत्तों ने हमला दिया और उसको नोच डाला। कुत्तों ने बुजुर्ग का सिर, टांग और बाजू काट खाये, आनन-फानन में पास में काम कर रहे किसानों ने उसे छुड़वाया। घायल अवस्था में उसे पानीपत अस्पताल में ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, किसान की मौत से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, रणधीर सिंह (67) अपने खेत बुधवार शाम को गेहूं की फसल को देखने गया था। आशंका है कि उनके पिता को खेत में पहुंचने पर शरीर के एक हिस्से में लकवा मार गया, जिससे वह बेहोश हो कर खेत के रास्ते में ही गिर गया। बेहोशी की हालत में खेत में पड़े किसान को लावारिस कुत्तों ने किसान के सिर, बाजू व टांग को काट खाया। गुरुवार सुबह मृतक के परिजन जब खेत गए तो किसान घायल हालत में खेत में पड़ा मिला, जिसे उपचार के लिए पानीपत ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किसान के बेटे जगबीर सिंह ने बताया कि आशंका है कि उनके पिता को लकवा मार गया था, इसके बाद वे गिर गये थे और बाद में कुत्तों ने हमला बोल दिया। गौरतलब है कि एक साल पहले गांव बास में एक दस साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच डाला था, इससे बच्चे की मौत हो गई थी। बता दें कि बच्चा अपने पिता का खाना देने खेत में जा रहा था तो रास्ते में हड़वारों से आए कुत्तों ने बच्चे पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें