करनाल। श्री आत्म मनोहर जैन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर का मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में श्री आत्मा मनोहर जैन अस्पताल के डाॅ. किविसी शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर दो से तीन बजे के बीच एक व्यक्ति अस्पताल में घुस आया था। वह चोरी के इरादे से इधर से उधर घूम रहा था तभी वह ओपीडी में उसका मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। संवाद