फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू से मनोविज्ञान में करें एमए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इग्नू की ओर से एमए मनोविज्ञान कोर्स भी शुरू किया गया है। दो साल अवधि के कोर्स की कुल फीस 18600 रुपये है। जिसमें विद्यार्थी को सालाना 9300 रुपये जमा कराने हैं। ये जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने दी। उन्होंने कहा कि जो युवा मनोवैज्ञानिक बनना चाहते हैं लेकिन समय के अभाव और आर्थिक परिस्थितियों के कारण वे नियमित पढ़ाई नहीं सकते। उनके लिए ये अच्छा विकल्प है। इस कोर्स में इसी सत्र से दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। न्यूनतम दो वर्ष या अधिकतम चार वर्ष का कोर्स करने के बाद विद्यार्थी मनोवैज्ञानिक या परामर्शदाता के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बढ़ते तनाव के कारण आजकल मनोवैज्ञानिकों की मांग बढ़ रही है। आजकल कुछ विद्यालयों और महाविद्यालयों में मनोवैज्ञानिक या परामर्शदाता की नियमित व्यवस्था की जाती है। ये व्यवस्था विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। मनोविज्ञान अपनी पूर्णता में एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कॅरियर से जुड़े अनेक विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अन्य व्यवसायों की औसतन दर के समान ही तीव्र गति से मनोवैज्ञानिकों की भी मांग बढ़ रही है। स्वास्थ्य देखभाल संबंधी रोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे हैं। इसी प्रकार मनोविकार और आचरण संबंधी दुर्व्यवहार के उपचार के क्लीनिक भी खुलते जा रहे हैं। स्कूलों, सामाजिक सेवा की सरकारी एजेंसियों और प्रबंधन परामर्श सेवाओं में भी रोजगार के अनगिनत द्वारा खुल गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें