करनाल। भाटिया सेवा मंच की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 16 अक्तूबर को पंजाबी भवन सेक्टर-9 में किया जाएगा। इस समारोह में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के स्टाल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में करनाल, काछवा, कुंजपुरा, घरौंडा, नीलोखेड़ी, इंद्री से काफी संख्या में भाटिया समाज के सदस्य भाग लेंगे। नरेश भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर बहुआयामी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नृत्य मनोरंजक उत्साह पूर्वक आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद व मेयर रेणु बाला गुप्ता होंगी। संवाद