फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में सकारात्मकता फैलाता है दिवाली पर्व : प्रो. सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू) में बुधवार को छात्र कल्याण निदेशालय ने दिवाली फेस्ट 2025 आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने दीप जलाने के बाद कहा कि दिवाली पर्व न केवल हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को समझने में मदद करता है बल्कि समाज में सकारात्मकता फैलाने का अवसर भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां दीं। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. रंजना गुप्ता व उनकी टीम के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य प्रसंग उद्यान हमारी विरासत में रहा। समन्वयन डॉ. अजय, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. विजयपाल यादव, फैकल्टी सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें