राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने जीता कांस्य पदक
करनाल। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कर्ण नगरी की दिव्यांशी ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल (महिला वर्ग) में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ जिले और स्कूल का गौरव बढ़ाया बल्कि कामयाबी की मिसाल पेश की है। यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक पंचकूला व अंबाला में आयोजित हुई। दिव्यांशी का प्रदर्शन न केवल उनकी प्रतिभा का परिचायक है बल्कि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। खेल विभाग एवं प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। संवाद