फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हॉकी प्रतियोगिता में जिले की टीम प्रथम

Thu, 08 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। 12वीं नॉर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता में जिले की महिला हॉकी टीम ने होशियारपुर पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जनवरी तक हुआ था। जिसमें पूरे नॉर्थ जोन से करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया था और फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी साक्षी ने बताया कि वह चार साल से हॉकी खेल रही हैं और इस प्रतियोगिता के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वह पहले से ही सोच कर गए थे कि इस बार स्वर्ण पदक ही जीत कर आना है। कोच कौशल ने बताया कि सभी खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करती हैं। सभी खिलाड़ी जब भी मैदान में उतरती हैं जो स्वर्ण पदक जीतने के विचार से उतरती हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें