फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय कार्यक्रम एक नवंबर को आयोजित

Fri, 31 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वीरवार को कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की बैठक ली गई। एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि एक नवंबर को धूमधाम से कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियों को संभालने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह विद्यार्थियों की भाग लेने के लिए तैयारी करवाएं। कार्यक्रम में समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी और पेटिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें