फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 02. करनाल में होगा जिला स्तरीय समारोह, शिक्षा मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में चार जगह गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। करनाल में जिला स्तरीय व अन्य तीन जगह उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार और मंगलवार को आयोजन स्थलों पर समारोह का पूर्वाभ्यास होगा। करनाल में प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन

असंध में आयोजित होने वाले समारोह में सांसद संजय भाटिया बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। जबकि घरौंडा में गुहला के विधायक ईश्वर सिंह और इंद्री में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को बड़ी ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चे भी सामूहिक मास पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम में जुटे हुए हैं। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों के जवान भी निरंतर पूर्वाभ्यास कर रहे है, जिनमें हरियाणा पुलिस की महिला एवं पुरुष, एनसीसी आर्मी विंग की महिला एवं पुरुष, एनसीसी एयर विंग की महिला एवं पुरुष व होम गार्ड की टुकड़ियों के नाम शामिल है। ब्यूरो
बॉक्स
सात टीमें देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जिला स्तरीय समारोह में सात टीमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। इन टीमों में गुरुकुल नीलोखेड़ी, डीएवी पब्लिक पुलिस लाइन स्कूल, जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7, दून इंटरनेशनल स्कूल, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा और विभिन्न राजकीय स्कूलों की छात्राओं ने हरियाणवी लोक नृत्य शामिल हैं। स्कूली बच्चे एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, नगराधीश अमन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें