करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा ने शनिवार को जिला कारागार व प्लेस ऑफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंदियों व प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे लोगोंं से बातचीत की और उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू गोयल व जेल सुपरिंटेंडेंट लखबीर सिंह भी उपस्थित रहे। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में सब डिवीजन असंध व सब डिवीजन घरौंडा का निरीक्षण किया और संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद