करनाल। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लायंस क्लब की ओर से वीरवार को सेक्टर-16 में जरूरतमंद बच्चों को कापियां, जूते और टोपी वितरित की गई। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश बत्रा ने बताया कि क्लब द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर आंख, ब्लड शुगर, बीपी, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े जैसे जूते वितरण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण, पेड़ लगाना, पक्षियों के लिए दाना-पानी जैसे कई तरह के जन-कल्याणकारी कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर उनके साथ धीरज जैन, जसवंत राय एवं विनोद बंसल के अतिरिक्त प्रधान रायल स्टार अमरजीत सिंह, कैशियर सुरेश कुमार, डाॅ अशोक कुमार व चंदन भारद्वाज, राजेन्द्र शर्मा, अंकुश गुप्ता, सुरेंद्र टाया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो