करनाल। सेक्टर-6 साईं मंदिर स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को स्वामी विवेकानंद मंच ने शनिवार को गर्म व ऊनी कपड़े वितरित किए। मंच के अध्यक्ष संजीव लखनपाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण करना उनकी मौलिक जरूरतों को पूरा करना होता है। उन्होंने कहा कि लोगों को जैकेट, शाॅल, खेस, कंबल, पैंट-शर्ट, स्वेटर व अन्य कपड़े बांटे गए। उन्होंने सभी से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की अपील की। इस मौके पर पंडित कुलदीप शर्मा, मेघ राज लूथरा व सुशांत लखनपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद