फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध में प्रवासी मजदूरों और गरीबों को राशन बांटा

विज्ञापन
एसडीएम अनुराग ढ़ालिया और डीएसपी दलबीर सिंह ने सभी जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, नमक सहित अन्य राशन सामाग्री उपलब्ध करवाई - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
असंध। उपमंडल प्रशासन द्वारा रविवार को आरे वाली गली में रह रहे प्रवासी भारतीय मजदूरों व गरीब परिवारों को राशन देकर लॉकडाऊन के दौरान घर पर रहने के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद एसडीएम अनुराग ढ़ालिया ने इन सभी परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, नमक सहित अन्य राशन सामाग्री उपलब्ध करवाई। करीब 170 लोगों को उनके घर द्वार पर ही राशन दिया गया है। मंडी ऐसोसिएशन असंध, ऑयल मिल एण्ड खल ऐसोसिएशन, करियाना ऐसोसिएशन असंध,पंजाबी सभा संघ, महा काली मंदिर, निफा व संग्राम सिंह राणा सालवन ने खाद्य सामाग्री एकत्रित करने में उपमंडल प्रशासन का सहयोग किया। इस मौके डीएसपी दलबीर सिंह, नगरपालिका सचिव राजेश शर्मा और समाजसेवी विवेक बत्रा व समाजसेवी सरदार रुपिंदर सिंह नरूला सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें