फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में झगड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। क्षेत्र की एक कॉलोनी में लड़की से छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जीत सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि कॉलोनी के ही गुलशन नाम के युवक ने उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में युवक के परिजनों के समक्ष विरोध जताया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। वहीं युवक के परिजनों का कहना है कि युवती पक्ष के लोगों ने झूठा आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा युवती के पिता की शिकायत पर कॉलोनी के ही एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर युवती के परिजनों के खिलाफ मारपीट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें